IRCTC North East Package: IRCTC लाया नॉर्थ ईस्ट इंडिया देखने का एक सुनहरा मौका, 7 दिन के ट्रिप में खर्च होंगे केवल इतने रुपए

Tour Package for North East India: यदि आप देश के भाग नॉर्थ ईस्ट की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं, तो आपके लिए IRCTC एक सुनहरा मौका लेकर आया है। जी हां IRCTC का नॉर्थ ईस्ट घूमने का ये पैकेज आपको बहुत सस्ते में ट्रिप का मौका दे रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

यदि आप इस सर्दी के मौसम में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए बेहद खास ऑफर लेकर आया है। प्रकृति की गोद में बसा हमारा नॉर्थ ईस्ट आप IRCTC के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कई जगहों को शामिल किया गया है। इस पैकेज के साथ आप यहां के खूबसूरत पहाड़ नदियां और झरनों को देख पाएंगे। नॉर्थ ईस्ट की प्राकृतिक सुंदरता यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां की लोक कलाएं आपके लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा पैकेज और कितना होगा खर्च?

IRCTC North East Package

क्या है पैकेज का नाम?

IRCTC के इस शानदार टूर पैकेज का नाम ESSENCE OF NORTHEAST GROUP PACKAGE EX-GUWAHATI है। जिसका कोड (EGH035) रखा गया है। 6 रात और 7 दिन की यात्रा का प्लान बनाने वाला ये टूर पैकेज आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया को घुमाने के लिए तैयार किया गया है। जिसमें आप सप्ताह के दो दिन बुधवार और शनिवार को अपनी यात्रा की शुरुआत गुवाहाटी से कर सकते हैं। इस ट्रिप का अगला सफर 7 दिसंबर 2024 को शुरू होगा।

End of Feed