IRCTC North India Package: उत्तर भारत (North India) में घूमने (Travel) के एक से बढ़कर एक ऑप्शन हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी मार्च महीने में उत्तर भारत घूमने का प्लान (Travel Plan For North India) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने उत्तर भारत के लिए एक एयर टूर पैकेज (IRCTC North India Package) निकाला है, जिसमें आप देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) और उत्तर प्रदेश का फेवरेट टूरिस्ट प्लेस आगरा (Agra) घूम पाएंगे।
IRCTC North India Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें दिल्ली-जयपुर-आगरा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम GOLDEN TRIANGLE FLIGHT PACKAGE-DELHI-JAIPUR -AGRA (SEA01) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज अगले महीने की 7 तारीख, यानी 7 मार्च को कोच्चि से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट और रोड का रहेगा, जिसमें कोच्चि से दिल्ली आना-जाना एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से होगा। बाकी का सफर बाय रोड का रहेगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप दिल्ली, जयपुर और आगरा घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। पैकेज के तहत आप 2 रात दिल्ली, 2 रात जयपुर और 1 रात आगरा में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इसके अलावा शेयरिंग बेसिस आधार पर आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। साथ ही आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट सर्विस भी आपको इस पैकेज में मिलेगी।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 43,420 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 34,240 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 32,880 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,920 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 25,080 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 22,210 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
