IRCTC Mata Vaishno Devi Package: 26 जनवरी वाले लॉन्ग वीकेंड में परिवार संग करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, आईआरसीटीसी के इस पैकेज का इतना है किराया

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप डीलक्स होटल में रुकेंगे, जहां 2 दिन आप कटरा में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 2 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर मिलेगा।

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: पिछले कुछ सालों में भारत में लोग काफी ज्यादा घूमने लगे हैं। इसी महीने 26 जनवरी को आने वाले लॉन्ग वीकेंड में लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी इस लॉन्ग वीकेंड में कहीं घूमने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी मंदिर को लेकर एयर टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप यहां माता के दर्शनों के लिए आ सकते हैं।

Mata Vaishno Devi, ​IRCTC Mata Vaishno Devi Package, IRCTC

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से करें माता वैष्णो देवी के दर्शन।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI (WMA72) है। ये एयर टूर पैकेज 2 रात और 3 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 26 तारीख, यानी 26 जनवरी को मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से जम्मू आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed