IRCTC MAHAKUMBH PACKAGE: परिवार के साथ जाना है प्रयागराज तो यहां से देखें सस्ता पैकेज, महाकुंभ में स्नान के साथ अयोध्या राम मंदिर के भी होंगे दर्शन

IRCTC MAHAKUMBH PACKAGE: महाकुंभ में स्नान करने देशभर से लोग आ रहे हैं। अगर आप भी अपने परिवार के साथ प्रयागराज जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के पास इसके लिए एक शानदार टूर पैकेज है। ये पैकेज 3 दिनों का है, जिसमें प्रयागराज के साथ अयोध्या के दर्शन में होंगे।

IRCTC MAHAKUMBH PACKAGE: महाकुंभ में स्नान करने की तो हर किसी की इच्छा है। लोग अपनी फैमिली के साथ समय निकालकर इस पवित्र स्नान के लिए जा भी रहे हैं। महाकुंभ का आखिरी स्नान 26 फरवरी के दिन होगा। अगर आप भी 26 तारीख से पहले प्रयागराज जाने की सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक स्पेशल ऑफर है। इस ऑफर में आपको फ्लाइट से प्रयागराज जाने का मौका मिलेगा। साथ ही रहना रहना और खाना भी मिलने वाला है। आइये इस पैकेज के बारे में डिटेल में जानते हैं।

irctc mahakumbh travel tour package details in hindi

क्या है पैकेज का नाम

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम MAHAKUMBH SPECIAL EX CHANDIGARH (NCA17) है। ये एक एयर टूर पैकेज है जो 3 दिन और 2 रात के लिए है। इस पैकेज की अगली फ्लाइल 15, 18 फरवरी और 24 फरवरी को जानी है। इस पैकेज में आपको पहले दिन डिनर, दूसरे दिन नाश्ता और रात का खाना और तीसरे दिन नाश्ता फ्री में दिया जाएगा।

End of Feed