IRCTC दे रहा अरुणाचल प्रदेश घूमने का सुनहरा मौका, बस इतने रूपये में उठा सकते हैं खूबसूरत नजारों का लुत्फ

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 5, 2024, 09:24 AM IST

IRCTC ने एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके जरिए आपको अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत हर शुक्रवार को होगी। इस टूर पैकेज के जरिए यात्री सस्ते में अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों को घूम सकेंगे।

भारत में वैसे तो घूमने के लिए कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, लेकिन नार्थ ईस्ट अपनी हरी-भरी घाटियों और अद्भूत नजारों से टूरिस्टों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां कई ऐसी जगहें हैं जहां घूमना अपने आप में अद्भूत आनंद देता है। नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरत जगहों में अरुणाचल प्रदेश का नाम भी शामिल है। ऐसे में IRCTC पर्यटकों के लिए अरुणाचल प्रदेश घूमाने का सुनहरा मौका लेकर आई है। IRCTC ने एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके जरिए आपको अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत हर शुक्रवार को होगी। इस टूर पैकेज के जरिए यात्री सस्ते में अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों को घूम सकेंगे।

IRCTC arunachal Pradesh tour package

कहां से शुरू होगा टूर

IRCTC का यह टूर पैकेज न्यू जलपाईगुड़ी से शुरू होगा और इस टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में होगी। इस टूर पैकेज में आप गुवाहाटी, तेजपुर, काजीरंगा, दिरांग और तवांग जैसी जगहों को घूम सकेंगे। IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम अरुणाचल एक्सपीडिशन बाय रेल रखा है। यह टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है।

End of Feed