IRCTC Singapore & Malaysia Tour Package: IRCTC करा रहा सिंगापुर-मलेशिया की सैर, बस इतने रुपये में कर आएंगे विदेश की यात्रा, जानें पैकेज डिटेल्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 1, 2024, 07:22 AM IST

IRCTC Singapore & Malaysia Tour Package: अगर आप सिंगापुर-मलेशिया घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसके जरिए आप कम पैसों में विदेश यात्रा कर सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़ी जानकारियां।

IRCTC Singapore & Malaysia Tour Package: आईआरसीटीसी अक्सर अपने यात्रियों के लिए तरह तरह के पैकेज लेकर आता रहता है ताकि यात्रियों को रुपये में दुनियाभर की अलग अलग जगहों की सैर कराई जा सके। इसके जरिए आईआरसीटीसी टूरिज्म को भी बढ़ावा देना चाहता है। ऐसे में अब आईआरसीटीसी ने हाल ही में सिंगापुर-मलेशिया के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके जरिए यात्रि कम रुपये में यहां की सैर कर सकेंगे। ऐसे में जानिए पैकेज से जुड़ी सारी जानकारियां।

IRCTC Singapore & Malaysia Tour Package

क्या है पैकेज का नाम और क्या क्या मिलेगी सुविधाएं

IRCTC ने इस टूर पैकेज का नाम Asian Extravaganza: Singapore & Malaysia रखा है। यह टूर पैकेज पूरे 6 दिन और 5 रात का होने वाला है। इस टूर पैकेज की शुरुआज 22 नवंबर, 2024 से होने जा रही है। इसकी शुरुआत चेन्नई से होगी। पैकेज में आपको चेन्नई से सिंगापुर और कुआलालंपुर से चेन्नई आने जाने की फ्लाइट की टिकट मिलेगी। इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

End of Feed