IRCTC Tour Package: विदेश जाने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने BLISSFUL BHUTAN नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। भूटान, जिसे 'थंडर ड्रैगन की भूमि' के नाम से जाना जाता है, अपनी असीम सुंदरता से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता रहा है। ऊंचे और खड़ी पहाड़ियों और नदियों के जाल से घिरा यह देश, अनछुए पहाड़ों, शांति और जीवंतता के लिए लंबे समय से पर्यटकों को आश्चर्यचकित करता रहा है। यह मनोरम यात्रा आपको मठों, सांस्कृतिक गौरव, खूबसूरत चोटियों, अदम्य जंगलों और अनछुए पर्वतीय रास्तों से रूबरू कराएगी। पर्यटकों को ना केवल प्रसिद्ध मठों, बल्कि थिम्पू, पारो और पुनाखा के विभिन्न बाजारों, मंदिरों और संग्रहालयों को भी देखने का मौका मिलेगा।
Bhutan tour package (photo credit canva)
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है। 28 अक्टूबर 2025 को इंदौर से शाम 7:35 बजे दिल्ली के लिए उड़ान आपको भरनी है। उतरने के बाद होटल पहुंचे दिल्ली में चेक-इन, डिनर और रात्रि विश्राम। सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट करें और दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरें और 15:20 बजे पारो पहुंचें। हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रतिनिधि से मिलें और थिम्पू के लिए प्रस्थान करें।
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। भूटानी गाइड की सेवा (अंग्रेजी/हिंदी भाषी गाइड) भी आपको दी जाएगी। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 91800 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 89000 और 88700 रुपए तय किया गया है।
5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 65800 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड WBO024B है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287931723, 9321901866, 9321901865 संपर्क कर सकते हैं।
