IRCTC Kerala Monsoon Package: मानसून के दौरान घूमने का अपना एक अलग ही मजा होता है। इस दौरान नजारे भी काफी सुंदर और शानदार देखने को मिलते हैं। इसके अलावा हरियाली भी खूब देखने को मिलती है। मानसून में घूमने के लिए केरल भी किसी स्वर्ग से कम नहीं। मानसून में दक्षिण भारत का ये राज्य और भी ज्यादा सुंदर नजर आता है। मानसून का मजा लेने के लिए आप अगस्त के महीने में केरल का प्लान कर सकते हैं।
IRCTC Kerala Monsoon Package: मानसून में बनाएं केरल का प्लान।
ये भी पढ़ें- जुलाई में आईआरसीटीसी के इस ट्रेन पैकेज से घूमें नैनीताल, 5 दिन के लिए खर्च होंगे इतने रुपए
केरल के लिए IRCTC का मानसून पैकेज
मानसून को लेकर आईआरसीटीसी ने भी पैकेज निकाला हुआ है, जिसमें आप एक ही पैकेज में केरल की 4 सुंदर जगह को देख पाएंगे। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को CULTURAL KERALA-MONSOON MAGIC (SHA49) नाम दिया है। मानसून को लेकर केरल का ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज में आप जिन 4 जगहों को कवर करेंगे, वह हैं- कोच्चि, कुमारकोम, मुन्नार, त्रिवेंद्रम। वहीं पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।
IRCTC पैकेज में शामिल है ट्रैवल इंश्योरेंस
पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से 13 अगस्त को होगी, जिसमें ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। हैदराबाद से आप इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास के टिकट से कोच्चि आएंगे। बाद में वापसी त्रिवेंद्रम से हैदारबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगी। इस पैकेज में आप 2 रात मुन्नार, 1-1 रात कोच्चि, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम में रहेंगे। अब बात अगर मील प्लान की करें तो आपको इसमें 5 ब्रेकफास्ट के साथ 5 डिनर और 1 लंच मिलेगा। एसी बस से आपको घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा। ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी इस पैकेज में शामिल है।
IRCTC पैकेज को बुक करने में कितने रुपए होंगे खर्च?
आईआरसीटीसी ने इस मानसून पैकेज की कीमत भी काफी किफायती रखी है। अगर कोई इस पैकेज को अकेले के लिए बुक करता है, तो उसे 47,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत कम होकर 33,800 रुपए प्रति यात्री रखी गई है। इसी तरह तीन लोगों के लिए इस पैकेज की कीमत 32,700 रुपए है। बच्चों को लिए इस पैकेज की कीमत 30,450 रुपए से 18,100 रुपए के बीच है, जो बच्चे की उम्र और बेड लेने या नहीं लेने पर अलग-अलग है। अगर आपको ये पैकेज पसंद आ रहा है, तो आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।
