इस गर्मी करें धरती के स्वर्ग कश्मीर की सैर, 6 दिन का बेहद खास पैकेज, सिर्फ इतना होगा खर्च

IRCTC: इस गर्मी आप परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर कश्मीर जाने का प्लान कर सकते हैं। आईआरसीटसी ने 6 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको तमाम जगहों की सैर करवाई जाएगी।

IRCTC: कम बजट में आपके पास कश्मीर (Kashmir) घूमने का मौका है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने- 'SUMMER SPECIAL KASHMIR PACKAGE EX-BHUBANESWAR' नाम से बेहद ही किफायती और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 6 दिन का ये टूर पैकेज है जिसके तहत आपको पहलगाम, सोनमर्ग, श्रीनगर और गुलमर्ग के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है। 20 मई 2026 को भुवनेश्वर से इस टूर पैकेज की शुरुआत हो रही है।

Kashmir tour package

कश्मीर की सैर

श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचने पर आपका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद आपको होटल ले जाकर ठहराया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद आप डल झील में शिकारा की सैर का आनंद ले सकते हैं, जिसका खर्च आपको खुद उठाना होगा। शाम को होटल में स्वादिष्ट रात्रि भोजन और आरामदायक रात्रि विश्राम रहेगा।

End of Feed