IRCTC Kashmir Package: देश में गर्मियों के मौसम में लोग घूमने (Travel) के लिए सबसे ज्यादा पहाड़ों (Mountains) पर जाते हैं। पहाड़ों पर घूमने के लिए लोग धरती के स्वर्ग कश्मीर (Travel Plan for Kashmir) भी जाते हैं। कश्मीर में आपको घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शन (Tourist Places in Kashmir) मिलेंगे। देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी इस महीने कश्मीर घूमने का प्लान (Travel Plan for Kashmir in April) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक स्पेशल एयर टूर (IRCTC Air Tour Package) पैकेज निकाला है, जिसमें आप धरती के स्वर्ग घूम पाएंगे।
IRCTC Kashmir Package: अप्रैल में बीवी संग बनाएं कश्मीर घूमने का प्लान।
ये भी पढ़ें - मई की गर्मी में गर्लफ्रेंड संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, कम खर्च में घूमें चितवन नेशनल पार्क, काठमांडू और पोखरा
ये भी पढ़ें - गर्मियों में ब्वॉयफ्रेंड संग बनाएं थाईलैंड घूमने का प्लान, 4 दिन के पैकेज की बस इतनी है कीमत
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JANNAT-E-KASHMIR EX- INDORE (WBA041A) है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 22 तारीख, यानी 22 अप्रैल को मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें इंदौर से जम्मू होते हुए श्रीनगर और श्रीनगर से दिल्ली होते हुए इंदौर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप 4 दिन होटल में रहेंगे, जिसमें 3 रात श्रीनगर और 1 रात पहलगाम में रहेंगे। इसके अलावा एक रात आप श्रीनगर में हाउसबोट में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसके अलावा इस पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 47,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 41,750 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 40,050 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 29,400 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 26,200 रुपए और 2 साल से लेकर 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 21,050 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
