Kashmir IRCTC Package: देश में घूमने के लिए ऑप्शंस कोई कमी नहीं है। कई ऑप्शंस तो ऐसे हैं, जो दूसरे देशों की फेमस-फेमस जगहों को फेल करते हैं। देश में घूमने के लिए ज्यादातर लोग कश्मीर भी जरूर पहुंचते हैं। कई टूरिस्ट जहां गर्मी में यहां आते हैं, तो कई सर्दियों में यहां आने के लिए बेताब रहते हैं। धरती के इस स्वर्ग को देखने के लिए भारत से बाहर के लोग भी यहां आना पसंद करते हैं। यहां आकर आपको स्वर्ग जैसे शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। हर महीने यहां देश के कोने-कोने से पर्यटक घूमने के लिए आता है। जून महीने में भी आप गर्मियों की छुट्टियों में अपने परिवार संग यहां पहुंच सकते हैं।
IRCTC Kashmir Package: कश्मीर के लिए आईआरसीटीसी लाया सस्ता एयर टूर पैकेज।
ये भी पढ़ें- लखनऊ के पास मौजूद हैं ये फेमस हिल स्टेशंस, जून महीने में पार्टनर संग जरूर बनाएं घूमने का प्लान
ये भी पढ़ें- दिल्ली से 300 किलोमीटर के अंदर घूमने की ये हैं बेस्ट जगह, देखने के मिलेंगे महल, किले, झरने और हिल स्टेशंस
कश्मीर को लेकर IRCTC का शानदार एयर टूर पैकेज
कश्मीर को लेकर ट्रैवल कंपनियां भी काफी एक्टिव रहती हैं और कई सारे अलग-अलग तरह के पैकेज लॉन्च करती है। आईआरसीटीसी ने भी जून में कई पैकेज निकाले हैं, जिसमें एक पैकेज खासतौर से लखनऊ वालों के लिए है। आईआरसीटीसी ने जो पैकेज निकाला है, उसका नाम “Jannat- E- Kashmir” है और इसका कोड (NLA94) है। कश्मीर का ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज 21 जून को लखनऊ से शुरू होगा। 21 जून के अलावा आप इस पैकेज को 23 और 26 जून के लिए भी बुक करा सकते हैं।
IRCTC के पैकेज में घूम पाएंगे ये सुंदर-सुंदर जगह
इस पैकेज में आप आप सबसे पहले इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से लखनऊ से श्रीनगर पहुंचेंगे। श्रीनगर पहुंचते ही आपको सबसे पहले होटल लेकर जाया जाएगा। इस पैकेज में आप श्रीनगर के साथ गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग का दीदार कर पाएंगे। घूमने और साइट सीन के लिए आप नॉन एसी गाड़ी से ट्रैवल करेंगे। इस पूरे पैकेज में आप श्रीनगर में 3 रात और पहलगाम में 1 रात बढ़िया होटल में रहेंगे। इसके अलावा एक रात श्रीनगर में हाउस बोट में भी गुजारेंगे। अब अगर खाने-पीने की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इस पैकेज को लेने वाले सभी यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। पैकेज खत्म होने के बाद श्रीनगर से लखनऊ के लिए वापसी इंडिगो की फ्लाइट से ही होगी।
IRCTC पैकेज की क्या होगी कीमत ?
अब आखिर में आते हैं कश्मीर को लेकर इस पैकेज की प्राइस पर। अगर आप इस पैकेज को खुद के लिए बुक करना चाह रहे हैं तो आपको 53,750 रुपए देने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को बुक करते हैं तो उन्हें इसके लिए 48,300 रुपए और तीन लोगों के लिए इस पैकेज की प्राइस 46,700 रुपए होगी। बच्चों को लेकर इस पैकेज की प्राइस अलग-अलग है। बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 36,900 रुपए से 27,500 रुपए के बीच है।
कैसे बुक कर सकेंगे IRCTC का पैकेज ?
अगर पैकेज की प्राइस सुनकर आप इसे बुक करना चाह रहे हैं तो आप इसे सबसे तेजी से ऑनलाइन तरीके से बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा, जहां से आप आसानी से इस पैकेज को बुक कर पाएंगे। वहीं आप ऑफलाइन के जरिए भी इस पैकेज को खुद के लिए बुक कर सकते हैं। ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर पर जाना होगा।
