IRCTC का घूमें कश्मीर की ठंडी वादियां, आज ही बुक करें शानदार एयर टूर पैकेज, बजट भी कम

IRCTC Kashmir Tour Package: भारत में जब भी घूमने की बात होती है, कश्मीर का नाम अपने आप सबसे ऊपर दिखाई देता है। इसके साथ यदि IRCTC का साथ भी हो तो ट्रिप में 4 चांद लग जाते हैं। यदि आप कश्मीर की घूमना चाहते हैं, तो आज ही बुक करें IRCTC का स्पेशल टूर पैकेज...

IRCTC Kashmir Tour Package: भारत में जब भी खूबसूरत पर्यटन स्थलों की बात होती है तो कश्मीर का नाम सबसे पहले आता है। बर्फ से ढके पहाड़, झीलों की शांति, हरे-भरे मैदान और ठंडी हवाएं कश्मीर को सच में 'धरती का स्वर्ग' बनाते हैं। अगर आप भी लंबे समय से कश्मीर घूमने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने एक खास एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें कम खर्च में कश्मीर की चार प्रमुख जगहों पर घूम सकते हैं। इस पैकेज की खासियत है कि इसमें आपको आने-जाने के अलावा रहने-खाने, घूमने-फिरने तक की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आइए जानते हैं पैकेज की डिटेल्स...

IRCTC Kashmir tour package

आईआरसीटीसी ने बनाया कश्मीर घूमने का पैकेज

पैकेज की डिटेल

यह टूर पैकेज उन यात्रियों के लिए खास है, जो कम समय में कश्मीर की खूबसूरती का पूरा आनंद लेना चाहते हैं। इस पैकेज का नाम Jewels of Kashmir Ex Amritsar रखा गया है। जिसमें आपको 5 रात और 6 दिन की सैर कराई जाएगी। इस दौरान पर्यटकों को कश्मीर की सबसे लोकप्रिय जगहें जैसे- श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में पूरी सुविधाओं के साथ घुमाया जाएगा। इस पैकेज का कोड NCA02 तय किया गया है। इस ट्रैवल पैकेज के साथ आप इंश्योरेंस भी दिया जाता है, जिससे यात्रा के दौरान आपको सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

End of Feed