IRCTC Kashmir Package: दिल्ली (Delhi) में रहने वाले लोग घूमने (Travel) के बड़े शौकीन होते हैं। छुट्टियों में वह घूमने के लिए निकल जाते हैं। देश में यूं तो घूमने की कई सारी जगहें हैं, लेकिन कश्मीर (Kashmir) काफी स्पेशल है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) घूमने के लिए यहां आते हैं। अगर आप भी कश्मीर घूमने (Tourist Places in Kashmir) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कश्मीर के कई सुंदर शहर घूम पाएंगे।
IRCTC Kashmir Package: दिल्लीवाले आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूम आएं कश्मीर।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ENCHANTING KASHMIR (NDA22) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 7 और 20 तारीख यानी 7 और 20 अक्टूबर को दिल्ली से शुरू होगा।
टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। आप दिल्ली से श्रीनगर आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से करेंगे। इस टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। साथ ही आपको इस टूर पैकेज में जनरल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको हाउस बोट में एक रात रुकने की और डल झील पर शिकारा की सवारी करने को मिलेगा।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर 48,740 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 32,030 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 31,010 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 28,010 रुपए और बिना बेड लेने पर 24,260 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 14,960 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
