यात्रा

IRCTC Sikkim Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में घूम आएं सिक्किम, कम पैसे में मिलेगा ज्यादा मजा

IRCTC Sikkim Package: आईआरसीटीसी ने एक टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप सिक्किम के कई सुंदर शहर घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। टूर पैकेज के तहत आप 2 रात दार्जिलिंग, 2 रात गंगटोक और 1 रात कलिंपोंग रुकेंगे।

Image

IRCTC Sikkim Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में घूम आएं सिक्किम।

IRCTC Sikkim Package: देश में यूं तो घूमने (Travel) के लिए बहुत से राज्यों में बहुत सी जगहें हैं, लेकिन नॉर्थ ईस्ट (North East) के राज्य भी घूमने के लिए बढ़िया ऑप्शन है। नॉर्थ ईस्ट में आने वाले राज्यों में सिक्किम (Sikkim) बेहद सुंदर है। यहां आपको घूमने की कई सारी जगहें मिलेंगी। अगर आप भी सिक्किम घूमने (Travel Plan For Sikkim) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े ही ज्यादा काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप सिक्किम के कई सारे सुंदर शहर (Places to Visit in Sikkim) घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SIKKIM SILVER (EHH121) है। इस टूर पैकेज में आप दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिंपोंग घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज अगले महीने की 3 तारीख यानी 3 अक्टूबर से बागडोगरा या न्यू जलपाईगुड़ी से शुरू होगा। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। टूर पैकेज के तहत आप 2 रात दार्जिलिंग, 2 रात गंगटोक और 1 रात कलिंपोंग रुकेंगे।

टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर

मील की बात करें तो इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस टूर की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है। इस टूर पैकेज में प्राइस की दो कैटेगरी है, जिसमें एक है डीलेक्स और दूसरा है प्रीमियम। डीलेक्स कैटेगरी में डबल शेयरिंग में 40,000 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 30,000 रुपए खर्च होंगे। वहीं 4 लोगों में 32,000 रुपए और 6 लोगों में 26,000 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 9,900 रुपए और बेड नहीं लेने पर 7,400 रुपए खर्च करने होंगे।

वहीं प्रीमियम कैटेगरी में डबल शेयरिंग में 45,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 34,100 रुपए खर्च होंगे। वहीं 4 लोगों में 37,000 रुपए और 6 लोगों में 31,400 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 11,400 रुपए और बेड नहीं लेने पर 8,900 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article