IRCTC Karnataka Package: दक्षिण भारत (South India) का राज्य कर्नाटक (Karnataka) काफी सुंदर है। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन (Travel Options in Karnataka) मिलते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप इसी महीने कर्नाटक घूमने का प्लान (Travel Plan For Karnataka) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कर्नाटक की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DIVINE KARNATAKA (SHA08) है।
IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें कर्नाटक।
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 23 तारीख, यानी 23 फरवरी को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप हैदराबाद से बेंगलुरु होते हुए मैंगलोर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 3 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप धर्मस्थल, गोकर्ण, होरानाडु, कोल्लूर, मैंगलोर, मुरुदेश्वर, श्रृंगेरी, उडुपी घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 रात उडुपी, 1 रात मुरुदेश्वर, 1 रात कुक्के और 1 रात मैंगलोर में रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 3 डिनर मिलेगा। इसके अलावा एसी टेंपो ट्रैवलर से आपको घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। आईआरसीटीसी टूर एस्कॉर्ट सर्विस भी आपको इस पैकेज में मिलेगी।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 43,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 34,400 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 33,050 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 26,100 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 21,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
