IRCTC Karnataka Package: कर्नाटक के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता टूर पैकेज, 6 दिन के लिए खर्च होंगे इतने रुपए

IRCTC Karnataka Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज के तहत आप 1 रात मैंगलोर, 2 रात उडुपी, 1 रात मुरुदेश्वर और 1 रात कुक्के में रहेंगे। मील की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा।

IRCTC Karnataka Package: कर्नाटक (Karnataka) देश का बेहद सुंदर राज्य है। यहां आपको घूमने (Travel) की कई सारी जगहें मिल जाएंगी। अगर आप भी इसी महीने कर्नाटक घूमने (Karnataka Tourism) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक सस्ता एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कर्नाटक की कई सुंदर-सुंदर जगहें घूम सकते हैं।

Karnataka, IRCTC, ​IRCTC Karnataka Package

IRCTC Karnataka Package: कर्नाटक के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता टूर पैकेज।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DIVINE KARNATAKA (SHA08) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप धर्मस्थल, गोकर्ण, होरानाडु, कोल्लूर, मैंगलोर, मुरुदेश्वर, श्रृंगेरी, उडुपी घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 8 तारीख यानी 8 अक्टूबर को हैदराबाद से शुरू होगा।

End of Feed