यात्रा

IRCTC Vietnam-Cambodia Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में नाराज गर्लफ्रेंड भी हो जाएगी हैप्पी, वियतनाम-कंबोडिया के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

IRCTC Vietnam-Cambodia Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप कंबोडिया, हालोंग बे क्रूज, हनोई, हो ची मिन्ह सिटी घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 31 तारीख यानी 31 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा।

Image

IRCTC Vietnam-Cambodia Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में नाराज गर्लफ्रेंड भी हो जाएगी हैप्पी।

IRCTC Vietnam-Cambodia Package: पिछले कुछ सालों में लोग काफी ज्यादा घूमने (Travel) लगे हैं। घूमने के शौकीन लोग न सिर्फ देश में घूम रहे हैं, बल्कि वह विदेशों में भी घूमने के लिए जा रहे हैं। अगर आप भी कहीं विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप वियतनाम (Vietnam) और कंबोडिया (Cambodia) की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम VIETNAM WAVES WITH CAMBODIA EX-KOLKATA (EHO036A) है। ये एयर टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप कंबोडिया, हालोंग बे क्रूज, हनोई, हो ची मिन्ह सिटी घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 31 तारीख यानी 31 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा।

इस पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। बात मील की करें तो आपको इस पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। लोकल टूर गाइड की फीस, 5 फीसदी जीएसटी, वीजा फीस और 65 साल तक की उम्र का ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,77,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग करने पर आपको 1,50,000 रुपए देने होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 1,40,000 रुपए और बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 1,33,000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article