यात्रा

IRCTC Holiday Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूम आएं दक्षिण भारत के 3 शहर, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Holiday Package: इस टूर पैकेज में आप कन्याकुमारी के साथ रामेश्वरम और मदुरै घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज का ट्रैवलिंग मोड बाय रोड रहेगा। ये टूर पैकेज इस महीने की 9 तारीख यानी 9 अक्टूबर को शुरू होगा।

Image

IRCTC Holiday Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूम आएं दक्षिण भारत के 3 शहर।

IRCTC Holiday Package: घूमने (Travel) के लोगों के लिए दक्षिण भारत (South India) किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलते हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी दक्षिण भारत घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक किफायती टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप दक्षिण भारत की 3 सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KANYAKUMARI - RAMESWARAM - MADURAI HOLIDAY PACKAGE (SMH54) है। ये टूर पैकेज 2 रात और तीन दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कन्याकुमारी के साथ रामेश्वरम और मदुरै घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज का ट्रैवलिंग मोड बाय रोड रहेगा। ये टूर पैकेज इस महीने की 9 तारीख यानी 9 अक्टूबर को शुरू होगा।

टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर टूर पैकेज के मील प्लान की बात करें तो आपको इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इंडिका/क्वेल्स/टेवेरा एसी से पूरा टूर पैकेज कवर होगा। टूर पैकेज के तहत 1 रात कन्याकुमारी और 1 रात रामेश्‍वरम में रहेंगे। इस टूर पैकेज की प्राइस में ट्रैवल इंश्योरेंस, टोल, पार्किंग और सभी टैक्स शामिल हैं।

बात अगर इस टूर पैकेज की प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 22,850 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 11,450 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 8,360 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6,200 रुपए और बिना बेड लेने पर 4,150 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं ग्रुप बुकिंग में डबल शेयरिंग करने पर 8,850 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 8,260 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 7,310 रुपए और बिना बेड लेने पर 5,450 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article