यात्रा

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में Girlfriend संग घूम आएं अंडमान, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 6 तारीख यानी 6 अक्टूबर को पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा।

Image

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में Girlfriend संग घूम आएं अंडमान।

IRCTC Andaman Package: घूमने (Travel) के लिए देश में यूं तो कई सारी जगहें हैं, लेकिन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) काफी स्पेशल है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) इस जगह को देखने के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की कई सारी जगहों को देख सकते हैं।

टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD (EHH96) है। इस टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 6 तारीख यानी 6 अक्टूबर को पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा। इस टूर पैकेज के मील प्लान में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही एंट्री परमिट, एंट्री टिकट, फैरी टिकट और वन क्षेत्र परमिट की फीस इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।

बात अगर इस टूर पैकेज की प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 52,750 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 30,775 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 27,450 रुपए खर्च करने होंगे। साथ ही 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 17,000 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 13,550 रुपए खर्च करने होंगे।

इसके अलावा अगर आपका 4 लोगों का ग्रुप है तो प्राइस 28,750 रुपए पर पर्सन है। वहीं 6 लोगों के ग्रुप के लिए प्राइस 27,700 रुपए है। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article