देश की राजधानी के साथ देखें भारत के दो ऐतिहासिक शहर, IRCTC लाया नॉर्थ इंडिया घूमने का सस्ता पैकेज

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी आपके लिए नॉर्थ इंडिया के दो सबसे फेमस डेस्टिनेशन एक साथ घुमाने का पैकेज लेकर आया है। जिसके साथ आप देश की राजधानी दिल्ली भी देख सकते हैं। दक्षिण भारतीय लोगों के तैयार किया गया ये पैकेज आपको दिल्ली-मथुरा और आगरा जैसे शहरों का ट्रिप कराएगा। आइए जानते हैं क्या है पूरा पैकेज?

भारत का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र ताजमहल और भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा उत्तर भारत के लोगों का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धार्मिक पर्यटन केंद्र है। इन दोनों जगहों पर दुनिया भर के लोग साल भर पहुंचते हैं। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली भी आकर्षण का केंद्र हमेशा रहती है। उत्तर भारत के लोगों का आना-जाना तो इन तीनों जगहों पर अक्सर लगा रहता है। लेकिन दक्षिण भारत के लोगों को इन जगहों पर आने के लिए एक अलग से प्लान बनाना होता है, यदि आप दक्षिण भारत में रहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए नॉर्थ इंडिया के दो सबसे फेमस डेस्टिनेशन एक साथ घुमाने का पैकेज लेकर आया है। जिसके साथ आप देश की राजधानी दिल्ली भी देख सकते हैं। दक्षिण भारतीय लोगों के तैयार किया गया ये पैकेज आपको दिल्ली-मथुरा और आगरा जैसे शहरों का ट्रिप कराएगा। आइए जानते हैं क्या है पूरा पैकेज?

IRCTC Tour Package

क्या है पूरा पैकेज?

इस यात्रा में आपको ट्रेन द्वारा दिल्ली लाया जाएगा। जहां से आप रोड़ यात्रा के माध्यम से आगरा और मथुरा की सैर कर सकते हैं। आपको बता दें नॉर्थ इंडिया के लिए तैयार किए गए टूर पैकेज का नाम Heritage Triangle रखा गया है। जिसका कोड SHR041 रखा गया है। इस पैकेज में आपके लिए ट्रैवल से लेकर खाने पीने की सभी सुविधाओं को शामिल किया गया है।

End of Feed