IRCTC Gujarat Tour Package: आईआरसीटीसी के पैकेज के साथ घूमिए गरबी गुजरात, 7 दिन के ट्रिप में खर्च होंगे सिर्फ इतने रुपए

Gujarat Tour: गुजरात देखने का शौक है तो आपको बिना देर किए IRCTC के इस शानदार टूर पैकेज को देखना चाहिए। IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिससे आप गुजरात के सौराष्ट्र को नजदीक से देख पाएंगे। आइए जानते हैं क्या है ये पूरी पैकेज और कितना होगा खर्च?

IRCTC Tour Package: घूमने के शौकीन हैं और गुजरात न देखा तो भला क्या देखा। जी हां गुजरात ट्रिप के बिना आपका भारत भ्रमण अधूरा ही माना जाएगा। भारत का सबसे पश्चिमी राज्य गुजरात अपने प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिकता के बैलेंस के लिए जाना जाता है। यदि आप जल्दी ही कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन जगह सिलेक्ट नहीं कर पा रहे हैं, तो आपकी इस समस्या को IRCTC ने दूर कर दिया है। जी हां IRCTC आपके लिए Gujarat Tour Package लेकर आया है। जिससे आप गुजरात के सौराष्ट्र के इलाकों को बेहद करीब से देख पाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या है ये पैकेज और कितना होगा खर्च?

Irctc gujarat tour package

कहां से शुरू होगी यात्रा

आपको बता दें कि IRCTC के इस गुजरात टूर की यात्रा पश्चिम बंगाल के शहर कोलकाता से होगी। यहां से आपको हवाई जहाज के माध्यम से गुजरात तक लाया जाएगा। जहां आपको अलग-अलग शहर में घूमने का मौका मिलेगा। 6 रात और 7 दिन का ये टूर आपको हमेशा हमेशा के लिए याद रह सकता है।

End of Feed