IRCTC Goa Tour Package: गोवा का सबसे सस्ता टूर पैकेज, कम पैसे में मिल रही है इतनी सारी सुविधाएं

IRCTC Tour Package 2024: गोवा घूमने का मन है लेकिन बजट को लेकर मन में तमाम तरह के सवाल घर किए हुए हैं? चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि IRCTC लेकर आया है IRCTC GOA DELIGHT नाम से टूर पैकेज जिसमें आप सस्ते में गोवा घूम सकेंगे। इस Goa Tour Package की शुरुआत 13 सिंतबर से हो रही है।

IRCTC Goa Tour Package: शानदार नाइटलाइफ, खूबसूरत समुद्र तट और विविध संस्कृति का अगर आप लुत्फ उठाना चाहते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) लेकर आई है 'IRCTC GOA DELIGHT' नाम से एक टूर पैकेज जिसमें आप कम खर्चे में गोवा घूम सकेंगे। इस पैकेज के तहत आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल सभी चीजों का बंदोबस्त करेगी।

फ्लाइट टूर पैकेज का मिलेगा मजा: आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किया गया ये टूर पैकेज फ्लाइट टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 सितंबर, 2024 से हो रही है जिसमें मीरामार बीच, ओल्ड गोवा चर्च, मंगेशी मंदिर, फोर्ट अगुआडा, कैंडोलिम बीच, बागा बीच, अंजुना बीच जैसी शानदार डेस्टिनेशन कवर की जाएंगी।

End of Feed