IRCTC Dubai Package: मार्च महीने में पत्नी संग दुबई घूमने का बनाएं प्लान, 5 दिन के पैकेज में खर्च होंगे 1 लाख से कम रुपए

IRCTC Dubai Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप दुबई के साथ अबू धाबी घूम सकेंगे। रहने की व्यवस्था 4 स्टार होटल में होगी। इस पैकेज में वीजा और प्रोसेसिंग फीस भी शामिल है।

IRCTC Dubai Package: भारत के लिए अब घूमने (Travel) के लिए काफी ज्यादा दूसरे देशों में भी काफी ज्यादा जाने लगे हैं। घूमने के लिए लोग दुबई (Dubai) भी खूब जाते हैं। दुबई (Dubai Tourist Option) में घूमने के कई ऑप्शन हैं। अगर आप मार्च महीने में दुबई घूमने का प्लान (Travel Plan For Dubai) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने दुबई को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप दुबई के साथ अबू धाबी भी घूम सकते हैं।

Abu Dhabi, ​IRCTC Dubai Package, IRCTC

IRCTC Dubai Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से मार्च में दुबई घूमने का बनाएं प्लान।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DAZZLING DUBAI & ABU DHABI EX CHENNAI (SMO37) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये पैकेज मार्च की 15 तारीख को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से शारजाह आना-जाना आप एयर अरेबिया की फ्लाइट से करेंगे।

End of Feed