IRCTC: दिव्य तमिलनाडु टूर पैकेज, बेंगलुरु से आस्था और संस्कृति की यात्रा, 5 दिन की है ट्रिप

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए 5 दिन की शानदार ट्रिप लॉन्च कर दी है। आस्था से भरपूर यादगार अनुभव के लिए आप इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।

IRCTC: बेंगलुरु से आस्था और संस्कृति की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। इस टूर पैकेज का नाम- 'Divine Tamil Nadu Package Ex Bengaluru' है। 5 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। 25 जून 2026 को आपकी यात्रा SMVT बेंगलुरु (SMVB) स्टेशन से ट्रेन नंबर 17235 द्वारा शाम 5:15 बजे शुरू होगी। रातभर ट्रेन में सफर रहेगा।

IRCTC Divine Tamil Nadu Package

दिव्य तमिलनाडु टूर पैकेज

अगले दिन सुबह 7:20 बजे नागरकोइल जंक्शन पहुंचेंगे। वहां से आपको पहले से बुक की गई गाड़ी से होटल ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन करने के बाद आप कन्याकुमारी के प्रसिद्ध मंदिर और जगहें घूमेंगे जैसे कुमारी अम्मन मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर प्रतिमा और गांधी स्मारक। (ध्यान रहे ये सभी जगहें होटल से पैदल दूरी पर हैं, इसलिए आपको खुद ही घूमना होगा)। शाम को आप सनसेट पॉइंट और वैक्स म्यूजियम भी देख सकते हैं। रात को कन्याकुमारी में ही ठहराव रहेगा।

End of Feed