क्रिसमस स्पेशल, अद्भुत अंडमान में बिताएं यादगार छुट्टियां, 6 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने क्रिसमस के मौके पर आपके लिए बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: क्रिसमस को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने WONDROUS ANDAMAN (CHRISTMAS SPL) नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। विशेष रूप से इस पैकेज को क्रिसमस के मौके पर यादगार छुट्टियां बताने के लिए ही डिजाइन किया गया है।

IRCTC Christmas Special

अद्भुत अंडमान में बिताएं यादगार छुट्टियां,

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 दिसंबर 2025 को मुंबई से प्रस्थान कर पोर्ट ब्लेयर पहुंचना। होटल में चेक-इन करना। शाम को सेल्युलर जेल और कॉर्बिन्स कोव बीच घूमने जाना। इसके बाद सेल्युलर जेल में होने वाला लाइट एंड साउंड शो देखना। रात का खाना और रात को पोर्ट ब्लेयर में ही ठहरना। आपकी आगे की यात्रा भी बेहद खास और स्पेशल रहने वाली है।

End of Feed