IRCTC CHRISTMAS PACKAGE FOR NORTHEAST: इस बार नॉर्थ ईस्ट में मनाएं क्रिसमस, आईआरसीटीसी के इस कम बजट के टूर पैकेज में घूमें ये सुंदर जगह

IRCTC CHRISTMAS PACKAGE FOR NORTHEAST: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज 22 दिसंबर को लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से गुवाहाटी आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

IRCTC CHRISTMAS PACKAGE FOR NORTHEAST: नॉर्थ ईस्ट (Northeast) भारत (India) में घूमने (Travel) की बढ़िया जगहों में से एक है। नॉर्थ ईस्ट (Northeast States) में 7 राज्य आते हैं और सभी बेहद खूबसूरत हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। दरअसल नॉर्थ ईस्ट का अपना एक अलग आकर्षण है, जो आपको होश उड़ा देगा। अगर आप एक बार यहां आ गए, तो आप यहां बार-बार आना पसंद करेंगे। अगर आप नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में घूमने का प्लान (Travel Plan For Northeast) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम आ सकती है।

IRCTC Package, IRCTC, IRCTC Christmas Package

IRCTC CHRISTMAS PACKAGE FOR NORTHEAST: क्रिसमस को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला एयर टूर पैकेज।

दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने क्रिसमस को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Christmas Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नॉर्थ ईस्ट की सुंदर-सुंदर जगह देख पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SPLENDOROUS SHILLONG AND KAZIRANGA EX LUCKNOW (NLA77) है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप चेरापूंजी, डावकी, गुवाहाटी, काजीरंगा, मावलिनॉन्ग और शिलांग घूम पाएंगे।

End of Feed