IRCTC CHRISTMAS PACKAGE FOR GOA: देश में घूमने (Travel) का शौक रखने वाले हर शख्स का गोवा (Goa) घूमने का सपना जरूर होता है। उम्र आपकी कोई सी हो, लेकिन दिल में गोवा घूमने (Travel Plan For Goa) का सपना जरूर सजाया होता है। क्रिसमस (Christmas) के मौके पर लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं। अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC AIR TOUR PACKAGE) निकाला है, जिसमें आप क्रिसमस के मौके पर गोवा घूम पाएंगे।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम CHRISTMAS SPECIAL GOA CARNIVAL (EHA067) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप नॉर्थ और साउथ गोवा घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी का ये पैकेज दिसंबर की 24 तारीख को कोलकाता से शुरू होगा।
टूर पैकेज में मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस
इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। कोलकाता से हैदराबाद होते हुए गोवा आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा। मील प्लान की बात करें तो इस टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में ग्रुप में लोगों की कुल संख्या 10 की रहेगी। टूर पैकेज के तहत आप 4 दिन 4 स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
इस टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर 61,940 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 47,970 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 45,640 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,470 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 43,480 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
