यात्रा

Best Hill Stations of India: छुट्टियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 हिल स्टेशन, कम बजट में मिलेगा जन्नत का नजारा

Best Hill Stations of India: देश में घूमने के एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन हैं। आज इसी को लेकर हम आपको देश के कुछ ऐसे हिल स्टेशनों के बारे में आपको बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

Image

Best Hill Stations of India: देश के फेमस हिल स्टेशन।

Best Hill Stations of India: हिल स्टेशन (Hill Stations), ये नाम सुनते ही पहाड़ों (Mountains) की याद आ जाती है। घूमने (Travel) के शौकीन लोगों को हिल स्टेशन (Hill Station) काफी पसंद आते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। भारत (India) में भी घूमने के कई सारे हिल स्टेशन हैं, जहां देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) घूमने के लिए आते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको ऐसे ही कुछ बेस्ट हिल स्टेशनों (India Best Hill Stations) के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

ये हैं देश के बेस्ट हिल स्टेशन (Best Hill Stations of India)

गुलमर्ग (Gulmarg)

जम्मू-कश्मीर का फेमस हिल स्टेशन गुलमर्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। सर्दियों के दौरान यहां पर्यटक काफी संख्या में घूमने के लिए आते हैं। सिर्फ देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक इस जगह का दीदार करने के लिए आते हैं। कपल्स भी हनीमून मनाने के लिए यहां जरूर आते हैं। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

मनाली (Manali)

हिमाचल प्रदेश का सबसे फेमस हिल स्टेशन भारत के सबसे ऊंचे हिल स्टेशन में से एक है। मनाली अपनी प्राकृतिक सुंदरता, फूलों के बगीचों, बर्फ से ढके पहाड़ों और लाल और हरे सेब के बगीचों के लिए भी फेमस है। यहां भी देशी से लेकर विदेशी पर्यटक आपको देखने को मिलेंगे।

नैनीताल (Nainital)

देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं की पहाड़ियों के बीच हिमालय बेल्ट में स्थित और खूबसूरत झीलों से घिरा नैनीताल देश के बेस्ट हिल स्टेशनों में से एक है। बच्चों से लेकर बड़े तक को ये जगह काफी पसंद आती है। नैनीताल के आसपास कई और भी हिल स्टेशन हैं, जहां आप जा सकते हैं।

चोपता (Chopta)

उत्तराखंड के चोपता की गिनती भी देश के बेस्ट हिल स्टेशनों में होती है। दूर-दूर से पर्यटक इस जगह को देखने के लिए आते हैं। अपनी लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे घास के मैदानों के कारण चोपता को 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। आमतौर पर आप साल के सभी महीनों में यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article