Low Budget Tourist Places in Winters: विंटर्स (Winters) की शुरुआत हो चुकी है। विंटर्स के मौसम (Winters Season) में लोग घूमने (Travel) जरूर जाते हैं। लोग अभी से ही घूमने (Travel Plan) का प्लान बना रहे हैं। देश में ज्यादार लोग मिडिल क्लास (Middle Class) के हैं और इसलिए लोग कम बजट की बढ़िया जगह सर्च (Low Budget Tourist Places) करते हैं। अगर आप भी सर्दियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। आज इसी को लेकर हम आपको देश में घूमने की सस्ती और बढ़िया जगहों (Best Low Budget Tourist Places) के बारे में बताएंगे।
ये हैं देश में घूमने की कम बजट की सस्ती जगह (Low Budget Best Tourist Places)
नैनीताल (Nainital)
कम बजट और सुंदर जगह के लिए आप अपने परिवार संग उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन नैनीताल जा सकते हैं। यहां का मौसम आपक दिल जीत लेगा। यहां रहने से लेकर, खाने-पीने तक के आपको कई सारे ऑप्शंस मिल जाएंगे। साथ ही नैनीताल में आपको घूमने के भी कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही आपको बर्फबारी देखने को भी मिल सकती है। नैनीताल अपने मुख्य आकर्षण नैनी झील और इसके चारों ओर की खूबसूरत पहाड़ियों के लिए जाना जाता है।
जयपुर (Jaipur)
गुलाब नगरी नाम से फेमस और राजस्थान की राजधानी जयपुर कम बजट के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। जयपुर में आपको घूमने के एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही ठंड में यहां का मौसम काफी बढ़िया होता है। हालांकि वीकेंड में यहां काफी ज्यादा भीड़ रहती है। स्ट्रीट फूड से लेकर ठहरने तक के लिए आपको यहां कम बजट में आसानी से मिल जाएंगे।
कसोल (Kasol)
कसोल हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक गांव है। कसोल कहने को तो गांव है, लेकिन ये एक हिल स्टेशन है। कम बजट में कसोल घूमने के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। आप अपने दोस्तों या फैमिली संग यहां आने का प्लान बना सकते हैं। खासतौर से कपल्स यहां हनीमून के लिए आते हैं। कसोल में एक जर्मन बेकरी भी है, जो कुछ बेहतरीन बेकरी आइटम परोसती है। सर्दियों के मौसम में यहां आपको यहां जरूर आना चाहिए।
अमृतसर (Amritsar)
अमृतसर भारत में घूमने लायक सस्ती जगहों में से एक है। देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। सर्दियों में यहां का मौसम काफी ठंडा और सुंदर होता है। यहां आपको हर चीज आपको कम बजट में आसानी से मिल जाएंगी।
