IRCTC Char Dham Yatra Package: अगर आप अपने मां-बाप या पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक और यादगार यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस साल सितंबर आपके लिए खास मौका लेकर आया है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC एक शानदार और किफायती चार धाम यात्रा पैकेज लेकर आई है, जिसमें आप बिना किसी झंझट के चारों पवित्र धामों के दर्शन कर सकते हैं। यह पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम खर्च में आरामदायक और सुरक्षित यात्रा करना चाहते हैं। 12 दिन और 11 रातों का यह टूर दिल्ली से शुरू होगा और बाय रोड पूरा कराया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स के बारे में....
पैकेज की डिटेल्स
इस यात्रा में हरिद्वार से शुरुआत करते हुए यात्रियों को यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे प्रमुख धामों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा उत्तरकाशी, गुप्तकाशी, गौरीकुंड, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर भी रुकने और घूमने का अवसर मिलेगा। यह यात्रा न सिर्फ आध्यात्मिक शांति देती है, बल्कि प्रकृति के करीब ले जाकर मन को सुकून भी देती है। इस ट्रैवल पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA EX DELHI है। जिसका कोड़ NDH24 रखा गया है। इस पैकेज का आगामी सफर 21 अप्रैल 2026 को शुरु होगा।
कितना होगा खर्चा
इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 75,000 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा यदि आप दो लोगों के ग्रुप में सफर करते हैं, 62, 000 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं यदि आप 3 लोगों के ग्रुप में सफर करते हैं, तो आपको 57,000 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा होगा। इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चे को साथ में ले जाने पर आपको 30 हजार रुपए अलग से देने होंगे। जिसमें आपको आपको बच्चे के लिए अलग से बेड मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा यदि आप बैड नहीं लेना चाहते हैं, तो आपको बच्चे का किराया 20 हजार रुपए देना होगा।
चारधाम यात्रा में कौन सी जगहें शामिल हैं
चारधाम यात्रा में उत्तराखंड के चार प्रमुख पवित्र धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं। यात्रा की शुरुआत आमतौर पर हरिद्वार या ऋषिकेश से होती है। इन धामों के साथ-साथ यात्री उत्तरकाशी, गुप्तकाशी, गौरीकुंड और रुद्रप्रयाग जैसी धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जगहों का भी दर्शन करते हैं, जो इस यात्रा को और खास बनाती हैं।
