स्वर सम्राज्ञी Asha Bhosle ने वैसे तो अपनी जिंदगी का अधिकतम समय मुंबई में ही बिताया है। लेकिन उनका जन्म महाराष्ट्र के Sangli में हुआ था। सांगली महाराष्ट्र का वो अभिन्न हिस्सा है, जहां कि प्राकृतिक खूबसूरत किसी का भी मन मोह सकती है। अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं, तो आपको जीवन में एक बार सांगली की सैर जरूर करनी चाहिए। सांगली, महाराष्ट्र का एक ऐसा प्रमुख शहर और जिला है, जिसे भारत की 'शुगर सिटी' (Sugar City) और 'हल्दी का शहर' (Turmeric City) भी कहा जाता है। कृष्णा नदी के तट पर स्थित सांगली में 30 से अधिक चीनी कारखाने हैं, जो देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादन केंद्रों में से एक है। यह शहर एशिया के सबसे बड़े हल्दी व्यापारिक केंद्रों में से भी एक है।
महाराष्ट्र की खूबसूरत जगह: सांगली
Sangli महाराष्ट्र का एक शांत और खूबसूरत शहर है, जो कृष्णा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर अपनी हरियाली, मंदिरों और सादगी भरे जीवन के लिए जाना जाता है। यही वो जगह है जहां मशहूर गायिका आशा भोंसले का जन्म हुआ था। सांगली उन लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जो भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं।

Krishna River Sangli
प्राकृतिक सुंदरता और सुकून भरा माहौल
सांगली का वातावरण बेहद शांत और मनमोहक है। यहां नदी के किनारे बैठकर आप प्रकृति के करीब महसूस कर सकते हैं। आसपास के इलाके में छोटे-छोटे पहाड़ और झरने भी हैं, जो इस जगह को और आकर्षक बनाते हैं। खासकर मानसून के दौरान यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है।
यह भी पढ़ें - आशा भोंसले का रेस्टोरेंट कहां है
सांगली में घूमने की टॉप जगहें
1. गणपति मंदिर
सांगली का प्रसिद्ध गणपति मंदिर बहुत ही लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यहां का शांत वातावरण और वास्तुकला लोगों को आकर्षित करती है।
2. कृष्णा नदी और घाट
कृष्णा नदी के किनारे बने घाट शाम के समय बेहद सुंदर लगते हैं। यहां आप बोटिंग और सैर का आनंद ले सकते हैं।

Sagareshwar wildlife sanctuary
3. सागरेश्वर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी
प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां हरियाली, जंगल और वन्यजीव देखने का मौका मिलता है।
4. दंडोबा हिल स्टेशन
ट्रैकिंग और एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह जगह खास है। यहां से आसपास का नजारा बेहद शानदार दिखता है।
5 हजार में कैसे करें ट्रिप
सांगली की सबसे बड़ी खासियत इसका बजट-फ्रेंडली होना है। यहां आप करीब 4 से 5 हजार रुपये में आराम से 2–3 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
सस्ते होटल और लॉज आसानी से मिल जाते हैं
लोकल फूड किफायती और स्वादिष्ट होता है
घूमने के लिए ज्यादातर जगहें कम खर्च में कवर हो जाती हैं।
