Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। इस साल 2026 में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 (पूरे 57 दिन) तक चलेगी। सबसे जरूरी बात यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन आप यात्रा नहीं कर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा। आप देशभर की करीब 556 बैंक शाखाओं में जाकर या ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जाने से पहले कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं जो आपको तैयार रखने होंगे। अगर आप पहले से सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखते हैं तो आपका रजिस्ट्रेशन आसानी से हो जाएगा और यात्रा भी बिना किसी परेशानी के पूरी होगी।
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
E-KYC वेरिफिकेशन: रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास वैध आधार कार्ड होना चाहिए। आपकी पहचान पूरी तरह डिजिटल तरीके से चेक की जाएगी। इस बार आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक E-KYC वेरिफिकेशन जरूरी होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद परमिट आपको श्राइन बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन मिलेगा।
हेल्थ सर्टिफिकेट: यात्रा पर जाने से पहले हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाना भी जरूरी है। यह किसी अधिकृत डॉक्टर या अस्पताल से 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी होना चाहिए। इसके बिना आपको यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। हर परमिट के लिए 150 रुपये फीस भी देनी होगी।
पासपोर्ट साइज फोटो: रजिस्ट्रेशन के दौरान हाल ही में खिंची हुई पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी। ऐसे में पासपोर्ट साइज फोटो खिंचवा लें।
RFID कार्ड और सुरक्षा
हर यात्री की ट्रैकिंग और सुरक्षा आसान हो सके इसके लिए उसे RFID कार्ड दिया जाएगा। इससे आपकी लोकेशन और सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। बता दें कि अब तीर्थयात्रियों का बीमा कवर बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है, जो पहले 5 लाख था।
उम्र को लेकर नियम
इस यात्रा पर जाने से पहले आपको ये जानना बेहद जरूरी है कि उम्र को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। इस यात्रा में सिर्फ 13 साल से 70 साल तक के श्रद्धालु ही शामिल हो सकेंगे। इससे कम या ज्यादा उम्र वालों को यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं है।
