IRCTC ने बनाया राजस्थान घूमने के लिए ये खास टूर पैकेज, 8 दिन के ट्रिप में सिर्फ इतना होगा खर्च

IRCTC Tour Package : ट्रैवलिंग करना भला किसे पसंद नहीं होता है, लेकिन ट्रैवल के अलग-अलग माध्यमों से सफर करना सभी के लिए अलग अनुभव वाला होता है। लेकिन IRCTC के साथ सफर करने पर आप यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। जी हां आज हम आपको चंडीगढ़ से राजस्थान का टूर पैकेज बताने जा रहे हैं।

IRCTC Tour Package : यदि आप चंडीगढ़ रहते हैं और जल्दी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए IRCTC का ये पैकेज काफी खास है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए 8 दिन का एक स्पेशल पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें आप 8 दिन और 7 रात तक अपना ट्रिप पूरी सुख सुविधाओं के साथ कर सकते हैं। जी हां आज हम आपको रंगीला राजस्थान घुमाने के पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको रहने-खाने से लेकर घूमने-फिरने तक सारी सुविधाओं को कवर किया जाएगा। आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी...

IRCTC Tour Package

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स

IRCTC ने राजस्थान घूमने के लिए खास टूर पैकेज तैयार किया हैं। जिसकी शुरुआत हर शुक्रवार चंडीगढ़ शहर से होगी। जिसमें आपको अजमेर, पुष्कर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और जयपुर शहर का टूर कराया जाएगा। इस ट्रिप में सफर का माध्यम ट्रेन रहेगी और रेलवे स्टेशन से आगे घूमने के लिए कैब का इंतजाम भी IRCTC द्वारा कराया जाएगा। इस पैकेज में सफर को दो भागों में बांटा गया है, जिन्हें स्टैंडर्ड और कंफर्ट नाम दिया गया है। 7 रात और 8 दिन का ये पैकेज काफी किफायती है।

End of Feed