IRCTC Tour Package 2024: सस्ते में घूम आओ विदेश, आईआरसीटीसी के पैकेज में मिल रही हैं ढेर सारी सुविधाएं

IRCTC Bhutan Tour Package: आईआरसीटी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आप बेहद कम पैसों में विदेश की यात्रा कर सकेंगे। इस पैकेज में आपको भूटान घूमाने की व्यवस्था की गई है। इस यात्रा के दौरान पारो, पुनाखा, थिम्पू डेस्टिनेशन को कवर किया जाएगा।

IRCTC Nepal Tour Package 2024: भारत के पड़ोसी मुल्क और बेहद ही खूबसूरत देश भूटान की सैर करना हर टूरिस्ट का सपना होता है। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अगर आपने अपने जीवन में पृथ्वी पर बसे खूबसूरत भूटान की सैर नहीं की तो आपने काफी कुछ मिस कर दिया है। यहां प्राकृतिक सौदंर्य, पहाड़ियां, झरने और हिमालय की चोटी होने की वजह से भूटान टूरिस्टों की पहली पसंद है। ऐसे में आईआरसीटीसी ने हाल ही में भूटान यात्रा के लिए एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप कम पैसों में कोलकाता से विदेश की यात्रा कर सकेंगे।

खास है भूटान टूर पैकेज: आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम PUJA SPECIAL BHUTAN AIR PACKAGE EX KOLKATA (EHO040C) रखा है। इस टूर पैकेज में आपको बुद्धा प्वाइंट, मोतीथांग चिड़ियाघर, राष्ट्रीय पुस्तकालय, सिम्टोखा द्ज़ोंग, दोचुला दर्रा, लाम्पेरी रॉयल जैसी खूबसूरत जगहों की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का होने वाला है। इस टूर पैकेज में आपको होटल में ठहरने, नाश्ता और रात का खाना, कैब सेवा और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 अक्टूबर से होने वाली है।

End of Feed