IRCTC Best Of Nepal Train Package: नेपाल भारत का पड़ोसी देश है। नेचुरल ब्यूटी और मंदिरों का प्राचीन इतिहास नेपाल को पर्यटन के हिसाब से काफी संपन्न बनाता है। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां हर साल लाखों की तादात में सैलानी (Tourist Places in Nepal) पहुंचते हैं और यहां की खूबसूरती का आनंद उठाते हैं। यहां आप काफी कम बजट में भी पहाड़ और जंगल का आनंद ले सकते हैं। कई सारे शादीशुदा कपल्स (Newly Married Couples) भी हनीमून (Honeymoon) मनाने के लिए नेपाल को अपना बेस्ट ऑप्शन मानते हैं। गर्मी के मौसम में तो नेपान घूमने (Best Tourist Places in Nepal) का मजा ही कुछ और है। अगर आप भी मई-जून के महीने में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। आईआरसीटीसी ने हाल ही में नेपाल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नेपाल की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI (NDO04) है। ये एयर टूर पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है। ये टूर पैकेज 23 मई और 15 जून को नई दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट ही रहेगा। इस पैकेज में आप 3 रात काठमांडू में और 2 रात पोखरा में रहेंगे। पैकेज में कुल 36 लोगों के लिए ही सीट उपलब्ध है।
आईआरसीटीसी के इस नेपाल एयर टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप काठमांडू और पोखरा घूम सकेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर (Meal Plan) मिलेगा। AC 2x2 डील्कस बस से आपको नेपाल घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आपको अंग्रेजी/हिंदी बोलने वाला एक टूर गाइड भी मिलेगा। इस टूर पैकेज की प्राइस में 5 फीसदी जीएसटी भी शामिल है।
