IRCTC Ayodhya-Kashi Yatra Package: काशी, अयोध्या, प्रयागराज... इस खास पैकेज से माता-पिता के साथ करें भगवान के दर्शन, 10 दिन के लिए देने होंगे बस इतने रुपये

IRCTC Ayodhya-Kashi Tour Package: आईआरसीटीसी के इस ट्रेन वाले टूर पैकेज में आप अयोध्या, वाराणसी, पुरी कोणार्क, गया से लेकर प्रयागराज के मंदिरो के दर्शन कर पाएंगे। 10 दिन वाले इस पैकेज के साथ आप कम खर्च में ही बेहतरीन सफर का आनंद ले सकते हैं। देखें पुण्य क्षेत्र यात्रा पैकेज की कीमत और बुकिंग कैसे करें।

IRCTC Ayodhya-Kashi Tour Package: परिवार संग अप्रैल में धार्मिक यात्रा करने का मन है, तो भारतीय रेलवे के इस अयोध्या-काशी पुण्य क्षेत्र यात्रा पैकेज की बुकिंग आपके लिए बड़े ही काम ही हो सकती है। इस टूर पैकेज के तहत आपको ट्रेन से 10 दिन और 9 रात में अयोध्या, काशी से लेकर प्रयागराज और पुरी कोणार्क तक के मंदिरों में दुर्लभ दर्शन का मौका प्राप्त मिलेगा।

IRCTC AYODHYA-KASHI TOUR PACKAGE

तो अगर आप परिवार संग घूमने फिरने का प्लान बना लिया है, तो आईआरसीटीसी के AYODHYA-KASHI PUNYA KSHETRA YATRA TOUR PACKAGE (SCZBG22) की बुकिंग जल्दी से कर लें। 10 दिन और 9 रातों के स्टे वाले इस टूर की शुरुआत 27 अप्रैल से हो रही है। जिसका माध्यम ट्रेन रहेगा यात्रियों को खास इस टूर के लिए 'भारत गौरव डिलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' से सफर करने का मौका मिलेगा। इस सफर की शुरुआत सिकंदराबाद से होगी।

End of Feed