IRCTC: अंडमान घूमने का बनाएं प्लान, ना के बराबर होगा खर्चा, 6 दिन की ट्रिप

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए अंडमान घूमने का बेहद किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत फ्लाइट से आपको घुमाया जाएगा। मिलने वाली सुविधाओं खर्चे से लेकर खाने पीने का क्या होगा इंतजाम एकबार सबपर नजर डाल लें। परिवार के साथ या फिर अकेले आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटी ने आपके लिए अंडमान घूमने का इंतजाम कर दिया है। आईआरसीटीसी ने Wondrous Andaman नाम से टूर पैकेज को लॉन्च किया है जिसका कोड WMA45 है। इसमें पोर्ट ब्लेयर - स्वराज द्वीप (हैवलॉक द्वीप) - शहीद द्वीप (नील द्वीप) डेस्टिनेशन कवर की जा रही हैं।

14 जनवरी 2025 को मुंबई से फ्लाइट से प्रस्थान किया जाएगा। मालूम हो कि भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक अंडमान द्वीप समूह है जो बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के जंक्शन पर द्वीपों का एक समूह है। सुंदरता का प्रतिमान और सुरम्य असाधारणता से भरपूर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी दुर्गमता के कारण सदियों तक रहस्य में डूबा रहा था।

End of Feed