IRCTC Andaman Package: गर्मी की छुट्टियों के लिए बेस्ट है आईआरसीटीसी का ये 6 दिन वाला अंडमान टूर पैकेज, कम खर्च में घूमने के लिए ऐसे करें बुक

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी ने लोगों को गर्मियों की छुट्टियों का खास तोहफा दिया है। जी हां, इसका नया अंडमान टूर पैकेज एकदम बेस्ट है। इस पैकेज में आपको 6 दिन में खूबसूरत अंडमान और उसके आस पास की बढ़िया डेस्टिनेशन्स पर घुमाया जाएगा।

IRCTC Andaman Package: गर्मियों में हर किसी का हाल बेहाल हो गया है। चिलचिलाती गर्मी, धूप, धूल और पसीना। इसी बीच बच्चों के गर्मियों की छुट्टियां भी शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में आप चाहें तो पूरी फैमिली को एक साथ वेकेशन ट्रिप लेकर जा सकते हैं। वहीं, गर्मियों में ट्रिप के लिए तो अंडमान से अच्छा ऑप्शन कुछ हो ही नहीं सकता है। अंडमान, भारत का वो हिस्सा है जहां हर साल सैकड़ो लोग घूमने (Travel) जाते हैं। अब तो लोग हनीमून के लिए भी गोवा, मालदिव छोड़कर अंडमान और उसके आस पास की जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अंडमान में आपको एक से बढ़कर एक सुंदर जगह देखने (Best Tourist Places in Andaman) को मिलेंगी। अगर आप इसी महीने अंडमान घूमने का प्लान (Travel Plan For Andaman) कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अंडमान को लेकर एक स्पेशल कार टूर पैकेज (IRCTC Andaman Package) लॉन्च किया है। इस पैकेज में आप 6 दिन और 5 रातों के लिए अंडमान की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे। आइये जानते हैं पैकेज से जुड़ी सारी जरूरी जानकारियां और बुकिंग डिटेल्स।

IRCTC Andaman Tour Package Booking Details

आईआरसीटीसी के खास FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD (EHH96) टूर पैकेज के तहत आपको 5 रात और 6 दिनों वाले बेहतरीन सफर का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। सफर की शुरुआत पोर्ट ब्लैयर से होगी, जहां से आप अंडमान की खूबसूरत वादियों में कार के माध्यम से अपने पार्टनर संग प्यारी सी ट्रिप का मजा ले पाएंगे। इस ट्रिप की शुरुआत 25 मई से होगी, कार मोड से पूरी की जाने वाली इस ट्रिप के लिए आपको पहले अपने खर्च पर पोर्ट ब्लैयर तक आना होगा।

End of Feed