यात्रा

Offbeat Places Uttarakhand: नैनीताल और ऋषिकेश की भीड़ से बचने के लिए जाएं यहां घूमने

Offbeat Places Uttarakhand: आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां भीड़ कम होती है और आप बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां आपको नेचर के करीब रहने का मौका मिलता है जो बेस्ट है।

Image

नेचर के करीब रहने का मौका

Offbeat Places Uttarakhand: ट्रिप का प्लान कर रहे हैं लेकिन, नैनीताल और ऋषिकेश की भीड़ से बचना चाहते हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अक्सर भीड़ देखकर मजा किरकिरा हो ही जाता है। ऐसे में आप इन ऑफबीट डेस्टिनेशन (hidden gems Uttarakhand) का चुनाव कर सकते हैं जहां सुकून के साथ प्रकृति का असली आनंद भी आपको मिल जाएगा। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ शानदार जगहों के बारे में, जहां आप भीड़ से दूर एक यादगार ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

कनाताल: इस लिस्ट में नंबर 1 पर कनाताल को शामिल किया गया है। कनाताल मसूरी के पास एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां की यात्रा आप ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां आप कैंपिंग, ट्रेकिंग और बोनफायर का मजा ले सकते हैं। शांत माहौल और ठंडी हवा इसे एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाती हैं।

चकराता: इस लिस्ट में नंबर 2 पर चकराता को शामिल किया गया है। अगर आप पूरी तरह से भीड़ से दूर जाना चाहते हैं, तो चकराता से बेहतर विकल्प शायद ही आपको मिले। यहां के झरने, पहाड़ और हरियाली वो सबकुछ है जो आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। टाइगर फॉल्स यहां का मुख्य आकर्षण है।

लैंसडाउन: शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन की तलाश में हैं तो आपकी ये तलाश लैंसडाउन में आकर पूरी हो सकती है। अपनी सादगी के लिए लैंसडाउन जाना जाता है जहां भीड़ तकरीबन ना के बराबर ही होती है। यहां का भुल्ला ताल और टिप-इन-टॉप व्यू पॉइंट काफी फेमस हैं। सुकून और नेचर दोनों का कॉबिंनेशन आपको लैंसडाउन में देखने को मिल जाएगा।

बिनसर: इस लिस्ट में नंबर 5 पर बिनसर को शामिल किया गया है। बिनसर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी यहां का प्रमुख आकर्षण है। यहां से हिमालय के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं जो आपकी यात्रा में चार चांद लगा देंगे। अगर आप शांति और प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो शायद ही आपको इससे बेहतर जगह मिले।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article