कैश, कैमरा, एक्शन... नहीं! सिर्फ ईमानदारी: भारत का ऐसा अनोखा गांव जहां बिना दुकानदार चल रहीं दुकानें

Khonoma Village Nagaland (खोनोमा गांव नागालैंड): भारत में वैसे तो प्राकृतिक सौंदर्य और अनूठेपन से लबरेज कई सारी जगहें हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, भारत में एक ऐसी भी जगह है जिसे ग्रीन तो सबसे ईमानदार विलेज के नाम से भी जाना जाता है। जहां के नजारे, लोग तो संस्कृति आपका दिल जीत लेगी।

Khonoma Village Nagaland (खोनोमा गांव नागालैंड): घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए वैसे तो भारत का कोना कोना स्वर्ग सा सुंदर है। लेकिन भारत का पूर्वी हिस्सा अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और साधारण रहन सहन से हमेशा के लिए आपके मन में बस जाएगा। पूर्वोत्तर भारत का एक ऐसा ही गांव है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती तो अपने सच्चे साधारण लोगों के लिए काफी चर्चा में है। अगर आप भी ट्रेवलिंग के शौकीन है, तो देश के ऐसे अनोखे गांव में जाना ही चाहिए, जहां के लोगों ने समाज और प्रकृति के लिए एक अनूठा उदाहरण सेट किया गया है

Khonoma village images (Photo Credit - Incredible India)

भारत का सबसे ईमानदार गांव

भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी एतिहासिक धरोहर के लिए जानी जाती हैं। लेकिन भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड का एक गांव अपने लोगों की ईमानदारी के लिए जाना जाता है। ये नागालैंड में भारत-म्यांमार बॉर्डर पर खोनोमा गांव है।, जो वर्षों से अपनी प्राकृतिक सुंदरता तो ईमानदारी के लिए मशहूर है। ये स्वर्ग सी जगह केवल हरियाली तक सीमित नहीं है, बता दें कि यहां पर लोग अपनी दुकानों को बिना किसी ताले या सुरक्षा के चलाते हैं।

End of Feed