नए साल में Thailand घूमने का बना रहे हो प्लान? भारतीय ट्रैवलर्स के लिए 1 जनवरी से लागू होगा ये नियम

Thailand Visa: थाइलैंड घूमने वाले भारतीय पर्यटकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 1 जनवरी, 2025 से भारतीय पासपोर्ट धारकों को थाईलैंड में प्रवेश के लिए ई-वीजा की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किए जाएंगे। यह परिवर्तन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लक्ष्य से की जा रही है।

Thailand Visa: थाईलैंड भारतीय यात्रियों के लिए टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है। नई दिल्ली में रॉयल थाई दूतावास ने 1 जनवरी, 2025 से भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ई-वीजा सुविधाओं के कार्यान्वयन की घोषणा कर दी है मतलब दिल्ली के रॉयल थाई दूतावास से भारत में एक जनवरी 2025 से थाईलैंड का ई-वीजा मिलने लगेगा। इस नई प्रणाली का उद्देश्य वीजा आवेदनों को सुव्यवस्थित करना है, जिससे आवेदकों को ऑफलाइन भुगतान विधि के माध्यम से पेमेंट करने की अनुमति मिल सके। ई-वीजा प्रोसेस में लगभग 14 दिन लगेंगे।

थाई दूतावास ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नियमित भारतीय पासपोर्ट धारक अभी भी पर्यटक और बिजनेस ट्रैवल के लिए 60-दिवसीय वीज़ा छूट के पात्र होंगे। हालांकि, ई-वीज़ा चुनने वाले आवेदकों को एक वीज़ा शुल्क का भुगतान करना होगा।

End of Feed