15 अगस्त की छुट्टियों में परिवार संग कर रहे ट्रिप प्लान, तो सिटी ऑफ़ लेक्स के पास की ये जगहें रहेंगी बेस्ट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 13, 2024, 07:45 AM IST

अगर आप 15 अगस्त की छुट्टियों में राजस्थान ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो उदयपुर के आस पास की ये जगहें आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। उदयपुर को सिटी ऑफ लेक्स कहा जाता है।

स्वतंत्रता दिवस आने में महज दो दिन का समय बच गया है और इस बार लॉन्ग वीकेंड भी पड़ रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले ज्यादातर लोग हिमाचल और राजस्थान जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर ट्रिप प्लैन करते हैं। अगर आप 15 अगस्त की छुट्टियों में राजस्थान ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो उदयपुर के आस पास की ये जगहें आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। उदयपुर को सिटी ऑफ लेक्स कहा जाता है। यहां के पुराने किले, शांत झीलें इस शहर को काफी अलग बनाती है। ऐसे में आज हम आपको उदयपुर के आस-पास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप लॉन्ग वीकेंड पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

City of Lakes

1.कुंभलगढ़ किला

कुंभलगढ़ किला उदयपुर से लगभग 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह किला आपको इतिहास की याद दिलाता है। यह प्राचीन किला समकालीन वास्तुशिल्प बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है। इसकी दीवार पृथ्वी पर दूसरी सबसे लंबी है। ये किला राजस्थान की संस्कृति को दर्शाता है।

End of Feed