Isha Yoga Centre Coimbatore: फिल्म एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरू ने हाल ही में कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में मौजूद लिंग भैरवी मंदिर में एक खास तरह की शादी (भूत शुद्धि विवाह) की है। उनकी शादी के बाद कई लोग जानना चाहते हैं कि वहां शादी कैसे करवाई जाती है। चलिए इसे आसान शब्दों में समझते हैं।
ईशा योग केंद्र में समांथा-राज का विवाह
लिंग भैरवी कौन हैं?
लिंग भैरवी ईशा योग केंद्र में स्थित एक दिव्य देवी का रूप है। इन्हें दिव्य स्त्री शक्ति माना जाता है। सद्गुरु ने इन्हें विशेष ऊर्जा से स्थापित किया है। यहां आकर लोग मानसिक, शारीरिक और ऊर्जा स्तर पर शांति और संतुलन महसूस करते हैं।
ईशा योग केंद्र में शादी कैसे बुक करें?
यह प्रक्रिया काफी सरल है। आपको बस एक ईमेल भेजना है: linga.bhairavi.org पर। ईमेल में बताना है- किस तारीख को शादी करनी है, कौन-सी रस्म चाहिए और किस जगह शादी करना चाहते हैं। इसके बाद लिंग भैरवी की टीम आपको बताएगी कि कौन-सी तारीख खाली है और किन चीजों की तैयारी करनी होगी।
ईशा योग केंद्र में रुकने की व्यवस्था: अगर आप शादी वहीं करना चाहते हैं और रुकना भी चाहते हैं, तो इसके लिए अलग से कमरा बुक करना पड़ता है। रजिस्ट्रेशन साइट: cottage.isha.in। ध्यान रखें-कमरे जल्दी भर जाते हैं, इसलिए पहले से बुकिंग करना जरूरी है। यहां रुकने वालों को रोज दो बार हेल्दी शाकाहारी खाना मिलता है।
भूत शुद्धि विवाह क्या है?
ये शादी सामान्य भारतीय रीति-रिवाजों जैसी नहीं होती। यह एक योगिक प्रक्रिया है। इसमें शरीर के पांच तत्व-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को शुद्ध और संतुलित किया जाता है। इसका मकसद यह है कि पति-पत्नी तत्वों के स्तर पर एक-दूसरे के साथ जुड़ें, सिर्फ भावनाओं या रस्मों से नहीं।
