Himachal Tourism: हिमाचल की 4 यूनीक जगहें, जहां पहुंचकर भूल जाएंगे शहर का शोर

Himachal Tourism: अगर आप हिमाचल की खूबसूरती का अनुभव बिना ज्यादा भीड़ के करना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। यहां 3 ऐसी जगहें हैं जहां आपको शांति और सुकून दोनों मिल जाएगा।

Himachal Tourism: हिमाचल अपने पहाड़ी दृश्य और शांत वातावरण के लिए पर्यटकों को लुभाता रहा है। जब भी हिमाचल प्रदेश घूमने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग शिमला, मनाली या धर्मशाला का नाम लेते हैं। लेकिन सच कहें तो हिमाचल की असली खूबसूरती उन जगहों में छिपी है, जहां अभी भी ज्यादा भीड़ नहीं पहुंची। ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको 3 ऐसी जगहें और गतिविधियों के बारे में बताएंगे जो आपको भीड़ से राहत देने का काम कर सकती हैं।

Himachal tourism

हिमाचल की 4 यूनीक जगहें

कल्पा: यहां हर सुबह पोस्टकार्ड जैसी लगती है। किन्नौर जिले में मौजूद कल्पा ऐसी जगह है, जहां से बर्फ से ढकी किन्नौर कैलाश पर्वत श्रृंखला का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। सुबह के समय यहां का दृश्य इतना खूबसूरत होता है कि कैमरा भी उसकी पूरी खूबसूरती कैद नहीं कर पाता। सेब के बाग, शांत सड़कें और ठंडी हवा इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे समय थोड़ा धीमा हो गया हो। कल्पा उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर पहाड़ों के बीच शांति ढूंढते हैं।

End of Feed