Himachal Itinerary: भारत के सबसे खूबसूरत पहाड़ी राज्यों में से एक हिमाचल प्रदेश की यात्रा आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। बर्फ से ढकी चोटियां, देवदार के जंगल, शांत मठ और रोमांचक एडवेंचर आपका इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल घूमने के लिए आपको लंबी छुट्टी की भी जरूरत नहीं है। अगर आपके पास 5 दिन हैं और आप सही प्लानिंग करते हैं तो हिमाचल का बेस्ट अनुभव ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप पांच दिन में हिमाचल कैसे घूम सकते हैं।
पहाड़ी ट्रिप की कर लें प्लानिंग
दिन 1-शिमला: यात्रा की शुरुआत आप शिमला से करें। यहां पहुंचकर मॉल रोड पर टहलें, कैफे, शॉप्स और पहाड़ी माहौल का मजा लें। इसके बाद रिज मैदान और क्राइस्ट चर्च देखें। शाम को जाखू मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करें। रात शिमला में ही बिताएं। शिमला को सबसे पहले एक्सप्लोर करना आपको तरोताजा तो करेगा ही साथ ही आपको आगे के ट्रिप के लिए भी तैयार करेगी। शिमला की यात्रा हर वर्ग और हर उम्र के लोगों को खासा पसंद आती है।
दिन 2- शिमला से मनाली: दूसरे दिन शिमला से मनाली के लिए निकलें। मनाली पहुंचकर हिडिम्बा देवी मंदिर और वशिष्ठ कुंड जाएं। शाम को मनाली मॉल रोड पर शॉपिंग और लोकल फूड का मजा लें। मनाली एडवेंचर के शौकीन लोगों को भी काफी पसंद आती है। सर्दी में लोग यहां बर्फबारी का मजा लेने के लिए जाते हैं। मनाली से ही जीभी जैसी शानदार जगहों पर आप कम समय में पहुंच सकते हैं।
दिन 3- सोलंग वैली: तीसरा दिन एडवेंचर डे के रूप में एक्सप्लोर करने का प्लान करें। सोलंग वैली में पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, जॉर्बिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा लें। अटल टनल के आसपास भी घूमने का प्लान कर सकते हैं। सोलंग वैली पर आपको अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तुलना में कम भीड़भाड़ देखने को मिल सकती है।
दिन 4- मनाली से धर्मशाला: चौथे दिन धर्मशाला जाएं। यह जगह अपनी तिब्बती संस्कृति और शांत वातावरण के लिए फेमस है। खूबसूरत घाटियां और चाय के बागान आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देंगे। क्रिकेट स्टेडियम भी यहां काफी ज्यादा पॉपुलर है जो आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है।
दिन 5- मैक्लोडगंज: शांति और आध्यात्म का अनुभव लेने के लिए आप मैक्लोडगंज की यात्रा करें। यहां नामग्याल मठ, त्सुगलाखांग कॉम्प्लेक्स और भागसू नाग झरना देखें। त्रिउंड ट्रेक पर जाने का भी आप प्लान कर सकते हैं।
