भारत की ऑफबीट मंदिर यात्रा, भीड़ के शोरगुल से दूर दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव

Offbeat Temples In India : भारत में मंदिरों के दर्शन की यात्रा अपना एक अलग अनुभव होता है। वहीं ज्यादातर मंदिरों में आपको भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ ऐसे मंदिर भी मौजूद हैं, जहां आपको भीड़ से दूर सुकून और शांति का अनुभव मिलता है।

Offbeat Temples In India : भारत को मंदिरों की भूमि कहा जाता है, क्योंकि यहां आपको लाखों छोटे-बड़े मंदिर देखने को मिल जाएंगे। लेकिन ज्यादातर लोग भीड़ भाड़ वाले मंदिरों के दर्शन तक ही सीमित रह जाते हैं। जबकि देश में काफी ऐसे मंदिर भी हैं, जहां आपको भीड़ से दूर एक दिव्य शांति का अनुभव होता है। अगर आप भीड़ से दूर, शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे स्थानों की तलाश में हैं, तो आपको देश के ये प्रमुख मंदिर जरूर देखने चाहिए। आइए जानते हैं देश के 4 ऑफबीट मंदिर...

Hidden Temples In India

Hidden Temples In India

हिडिम्बा देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में देवदार के घने जंगलों के बीच बसा हिडिंबा माता मंदिर एक पौराणिक सौंदर्य पेश करता है। इस मंदिर को भीम की पत्नी हिडिंबा का निवास स्थान कहा जाता है। यहां आपको एक अलग आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा।

End of Feed