कार-बाइक छोड़ साइकिल से निहारें पुराने शहरों की खूबसूरती, ये हैं भारत के 5 हेरिटेज साइक्लिंग टूर

यदि आप देश की हेरिटेज जगहों को करीब से देखना चाहते हैं, तो आपको इनका दीदार साइकिल से करना चाहिए। जी हां आज हम आपको देश के बेस्ट 5 हेरिटेज साइक्लिंग टूर के बारे में बताने जा रहे हैं।

Heritage Cycling Tours: विश्व साइकिल दिवस 2026 सिर्फ साइकिल चलाने के स्वास्थ्य और पर्यावरण के फायदों का जश्न मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह यात्रा के एक अनोखे तरीके को अपनाने की भी प्रेरणा देता है। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो इस खास दिन पर हेरिटेज साइक्लिंग टूर की दुनिया को जानना दिलचस्प हो सकता है। साइकिल की धीमी रफ्तार आपको किसी शहर की संस्कृति, इतिहास और स्थानीय जीवन को करीब से महसूस करने का मौका देती है। पुरानी गलियों से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों और पारंपरिक बाजारों तक, साइकिल के जरिए की गई यात्रा हर पड़ाव को यादगार बना देती है। भारत के कई शहर ऐसे हैं, जहां हेरिटेज साइक्लिंग टूर इतिहास, रोमांच और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन का शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर आइए जानते हैं देश के 5 बेहतरीन हेरिटेज साइक्लिंग टूर (Cycling Travel) के बारे में, जो आपकी अगली यात्रा को खास बना सकते हैं।

Heritage Cycling Tours

हेरिटेज साइक्लिंग टूर

पुरानी दिल्ली की गलियों का सफर

दिल्ली के कई हिस्से आज भी मुगल और ब्रिटिशकालीन संस्कृति और विरासत की जीवंत तस्वीर पेश करता है। सुबह के समय जब शहर पूरी तरह जागा नहीं होता, तब साइकिल से लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और खारी बावली जैसी जगहों की सैर करना एक यादगार अनुभव बन जाता है। यहां आपको पुरानी हवेलियां, पारंपरिक दुकानें और सदियों पुरानी लाइफस्टाइल करीब से देखने को मिल जाएगी। यह टूर करीब 3 से 4 घंटे का होता है और इतिहास प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

End of Feed