Helicopter Service in Uttarakhand: ऊंचे पहाड़ों पर घूमने के शौकीनों के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड के इन हिल स्टेशंस के लिए शुरू हुई 'सस्ती' उड़ान सेवा

Helicopter Service in Uttarakhand: उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशंस मुनस्यारी, चंपावत, पिथौरागढ़ में अब आप आसानी और जल्दी से पहुंच सकेंगे। हल्द्वानी से कुमाऊं के फेमस हिल स्टेशंस मुनस्यारी, चंपावत, पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं।

Helicopter Service in Uttarakhand: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) को देवभूमि भी कहा जाता है। उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। यहां आपको सबसे ज्यादा मंदिर (Hindu Temples) और हिल स्टेशंस (Hill Stations) देखने को मिलेंगे। उत्तराखंड के हिल स्टेशंस (Uttarakhand Hill Stations) काफी ज्यादा सुंदर हैं। यहां के कई हिल स्टेशंस ऐसे भी हैं, जो काफी ज्यादा दूर और ऊंचाई पर हैं। लंबी दूरी और ज्यादा समय के चलते कई टूरिस्ट (Tourist) यहां नहीं जा पाते हैं, लेकिन अब यहां पहुंचना (Travel) आसान हो गया है।

Munsiyari, ​Helicopter Service in Uttarakhand, Uttarakhand Hill Stations

Helicopter Service in Uttarakhand: उत्तराखंड के इन हिल स्टेशंस के लिए शुरू हुई 'सस्ती' उड़ान सेवा।

अब आप उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशंस मुनस्यारी, चंपावत, पिथौरागढ़ में आसानी और जल्दी से पहुंच सकेंगे। हल्द्वानी से अब कुमाऊं के फेमस हिल स्टेशंस मुनस्यारी, चंपावत, पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने और लोगों को आने-जाने हेतु सुविधा प्रदान करने में सक्षम तो होगी ही, साथ ही इमरजेंसी के समय राहत और बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी माध्यम भी साबित होगी।

End of Feed