World Health Day 2026: आज की तेज रफ्तार और तनावभरी जीवनशैली में लोगों को मानसिक और शारीरिक शांति की जरूरत पहले से ज्यादा महसूस होती है। ऐसे में वे ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहां शोर-शराबे और प्रदूषण से दूर सुकून भरा माहौल मिल सके। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अगर आप भी भारत में रहकर ऐसी ही किसी सुकून भरी जगह पर जाना चाहते हैं। तो बता दें कि, भारत में कई प्राकृतिक स्थल हैं, जहां की शुद्ध हवा, साफ पानी और हरियाली मन को सुकून देती है। इन जगहों पर समय बिताने से तनाव कम होता है, शरीर तरोताजा महसूस करता है और मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। यही कारण है कि लोग अब हेल्दी ट्रेवल डेस्टिनेशन्स की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। अगर आप भी अपनी बिजी जिंदगी से कुछ फुरसत के पल निकालकर शुद्ध AQI वाली जगह पर जाना चाहते हैं, तो ये डेस्टिनेश्स बेस्ट हो सकती हैं।
Read More: नैनीताल घूमने का सही समय क्या है
1. औली, उत्तराखंड
हिमालय की गोद में बसा औली अपनी शुद्ध हवा और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का प्रदूषण मुक्त वातावरण और शांत माहौल मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है।
2. मुन्नार, केरल
मुन्नार अपने हरे-भरे चाय बागानों और ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है। यहां की साफ हवा और प्राकृतिक हरियाली फेफड़ों के लिए बेहद लाभकारी होती है।

Munnar
3. चिकमंगलूर, कर्नाटक
कॉफी के बागानों से घिरा चिकमंगलूर एक बेहतरीन हेल्दी गेटवे है। यहां का मौसम सुहावना और हवा बेहद शुद्ध होती है, जो रिलैक्सेशन के लिए परफेक्ट है।4. कूर्ग, कर्नाटक
कूर्ग को इंडिया का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां की हरियाली, झरने और साफ हवा शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और मन को सुकून देते हैं।
5. पहलगाम, जम्मू-कश्मीर
पहलगाम अपनी स्वच्छ नदियों, घने जंगलों और शांत वातावरण के कारण हेल्दी ट्रेवल डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां की ताजी हवा शरीर को तरोताजा कर देती है।

Pahalgam
6. ऋषिकेश, उत्तराखंड
योग नगरी ऋषिकेश मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आदर्श स्थान है। यहां गंगा किनारे ध्यान, योग और मेडिटेशन करने से मन को गहरी शांति मिलती है।
7. लद्दाख
लद्दाख का शुष्क लेकिन साफ वातावरण और प्रदूषण रहित हवा इसे खास बनाती है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और शांति मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।

Healthiest Places in India
क्यों खास हैं ये जगहें?
कूर्ग, रूपनगर, शिलॉन्ग, कूनूर, मैसूर, आइजोल भी देश की सबसे हेल्दी डेस्टिनेशन्स में शामिल हैं। इन सभी डेस्टिनेशन्स की खास बात है इनका प्राकृतिक और प्रदूषण मुक्त वातावरण। यहां न तो शहरों जैसा शोर है और न ही गंदी हवा। इसके अलावा, यहां का खानपान भी काफी हेल्दी और ऑर्गेनिक होता है, जो आपकी सेहत को और बेहतर बनाता है।
इन जगहों पर घूमने से न सिर्फ आपका मूड बेहतर होगा, बल्कि यह आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। ताजी हवा फेफड़ों को साफ करती है, जबकि शांत माहौल तनाव को कम करता है। अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो ये हेल्दी ट्रेवल डेस्टिनेशन्स आपके लिए परफेक्ट हैं।
