यात्रा

झीलों का शहर नैनीताल, हर नजारा है खास, घूमने का सही समय और खास जगहें

हिमालय की तलहटी में बसा खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। नैनीताल अपने शांत वातावरण, झीलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। अगर आप भी नैनीताल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां नैनीताल का एक पूरा यात्रा गाइड मौसम से लेकर ठहरने की जानकारी तक सबके बारे में बताया गया है।

Image

झीलों का शहर नैनीताल

परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर किसी हिल स्टेशन जाने का प्लान कर रहे हैं? उत्तराखंड राज्य का प्रसिद्ध हिल स्टेशन नैनीताल पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक इस खूबसूरत हिल स्टेशन घूमने के लिए आते हैं। झीलों का शहर नाम से फेमस नैनीताल की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प नैनीताल का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।

घूमने की जगहें: नैनी झील, नैना देवी मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, नैनीताल चिड़ियाघर, टिफिन टॉप, माल रोड, हिमालय दर्शन और लैंड्स एंड यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। नैनीताल की यात्रा आपको प्रकृति के साथ 2 पल सुकून से बिताने का मौका देती है। ये सभी जगहें फोटोग्राफी का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए भी जन्नत से कम नहीं है।

खाने-पीने के विकल्प: सांबा कैफे, शेर-ए-पंजाब, अंजुमन रेस्टोरेंट यहां कुछ फेमस जगहें हैं जहां जाकर आप आलू के गुटके, भट्ट की चुरकानी, रस और झोलि का स्वाद चख सकते हैं। इसके अलावा रोड पर लगे स्टॉल पर वहां के स्नेक्स का लुत्फ आप उठा सकते हैं।

रहने की जगह: नैनीताल में आपको बजट होटल: ₹800-₹2000 प्रति रात के लिए मिल जाएगा। मिड-रेंज होटल: ₹2000-₹5000 तक की कीमत में मिल जाएगा। द नैनी रिट्रीट, होटल अल्का, जोस्टल (बैकपैकर्स के लिए) यहां ठहरने के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

कैसे पहुंचे: पंतनगर एयरपोर्ट नैनीताल के निकटतम एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से लगभग 70 किमी की दूरी पर नैनीताल स्थित है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन (लगभग 35 किमी) नैनीताल के निकटतम रेलवे स्टेशन है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद टैक्सी या बस से नैनीताल पहुंच सकते हैं। दिल्ली से नैनीताल प्राइवेट कार, टैक्सी या उत्तराखंड रोडवेज की बसों से भी जाया जा सकता है।

घूमने का सही समय: मार्च से जून के बीच गर्मियों में ठंडक का मजा लेने पर्यटक यहां आते हैं। मॉनसून में जुलाई से सितंबर यहां आने के लिए बेस्ट टाइम होता है। बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां आते हैं। गर्मी में यात्रा के दौरान भीड़ का सामना कर पड़ सकता है। ऐसे में होटल की बुकिंग पहले से करना फायदेमंद हो सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article